लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: मथुरा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, विघुत सब स्टेशन घेरकर किया जोरदार प्रदर्शन

Mathura News: मथुरा के बलदेव क्षेत्र में स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने विद्युत सब स्टेशन पर जमकर प्रदर्शन किया. उपभोक्ताओं का आरोप है कि मीटर लगने से बिजली बिलों में भारी बढ़ोतरी हो रही है.

ADVERTISEMENT

Meerut News
Meerut News
social share
Google CTA

Mathura News: मथुरा जनपद में स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. अब यह आक्रोश शहरी क्षेत्र से निकलकर ग्रामीण इलाकों में भी खुलकर सामने आने लगा है. सोमवार को बलदेव क्षेत्र में महिलाओं का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा, जब दर्जनों की संख्या में महिलाएं विद्युत सब स्टेशन पहुंचीं और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया.