लेटेस्ट न्यूज़

शाही ईदगाह का हुआ जिक्र तो रो पड़ा मथुरा का ये मुस्लिम शख्स, इनकी बात दिल पर लग जाएगी!

ADVERTISEMENT

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज के ज्ञानवापी मस्जिद और श्री कृष्ण जन्मस्थान मामले पर दिए गए बयान को लेकर यूपी Tak ने मथुरा में मुस्लिम समाज के लोगों से खास बातचीत की है.

social share
Google CTA

Mathura News: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज के ज्ञानवापी मस्जिद और श्री कृष्ण जन्मस्थान मामले पर दिए गए बयान को लेकर यूपी Tak ने मथुरा में मुस्लिम समाज के लोगों से खास बातचीत की है. बता दें कि गोविंद गिरी महाराज ने कहा था कि अगर मुस्लिम समाज चाहे तो वह सहमति से बातचीत करके ज्ञानवापी मस्जिद और श्री कृष्ण जन्मस्थान हिंदुओं को सौंप दे, तो हम उसे स्वीकार करेंगे. वहीं, इस मुद्दे पर जब हमने मथुरा के मुस्लिमों से बात की तो वहां से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आईं.

इस मौके पर जावेद नामक शख्स ने कहा, "यह एकता की निशानी है. इससे हिंदू-मुस्लिम एकता का गठजोड़ दिखता है. इसको क्यों अलग-अलग करने की कोशिश की जा रही है." उन्होंने आगे रोते हुए कहा, "कृष्ण की नगरी में इससे सुन्दर एकता देखने को नहीं मिल सकती. यह एकता की निशानी है, इसका वर्ल्ड में हम एग्जाम्पल सेट करते हैं." ऊपर शेयर किए गए वीडियो में देखिए किसने और क्या-क्या कहा?