चिता पर रखा रहा मां का शव, श्मशान घाट में प्रॉपर्टी के लिए 9 घंटों तक लड़ती रहीं बेटियां!
Mathura: मथुरा में 85 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हुई. शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान ले जाया गया. मगर वहां मृतका की तीनों बेटियां आपस में लड़ पड़ी.
ADVERTISEMENT

Mathura
Mathura News: संपत्ति को लेकर आपने अक्सर परिवार को बिखरते हुए देखा होगा. कहते हैं कि संपत्ति के सामने सारे रिश्ते खत्म जाते हैं. लोग अपनों के ही खून के प्यासे हो जाते हैं. मगर आज हम आपको जो खबर बताने जा रहे हैं, वह शायद ही आपने इससे पहले सुनी हो या पढ़ी हो. ये खबर सामने आई है भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से. यहां 85 साल की मां का शव चिता पर रखा हुआ था. मगर बुजुर्ग महिला की तीनों बेटियों को मां की मौत का दुख नहीं हुआ. तीनों बेटियां संपत्ति को लेकर आपस में ही एक-दूसरे के साथ लड़ती-भिड़ती रही.

