लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ जेल में बांटे गए पुरस्कार! यूपी के बंदियों को भी मिला प्रतिष्ठित तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड

मानवाधिकार दिवस पर तिनका तिनका फाउंडेशन ने यूपी जेलों के कर्मचारियों और कैदियों को 10वें तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स से सम्मानित किया. इस आयोजन में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कार दिए गए.

ADVERTISEMENT

Tinka Tinka India Awards
Tinka Tinka India Awards
social share
Google CTA

Tinka Tinka India Awards: मानवाधिकार दिवस के अवसर पर लखनऊ की जेल में तिनका तिनका फाउंडेशन और उत्तर प्रदेश जेल प्रशासन ने जेल कर्मचारियों और कैदियों के योगदान और प्रतिभा को सम्मानित करते हुए 10वें तिनका तिनका इंडिया अवॉर्ड्स का आयोजन किया. इस विशेष अवसर पर 23 कैदियों और 3 जेल कर्मचारियों को उनके असाधारण कार्यों के लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि जेल जीवन में केवल दंड नहीं होता, बल्कि यहां सुधार और पुनर्वास के कई अवसर भी मौजूद हैं. कैदी अपनी छुपी हुई प्रतिभाओं को उजागर कर सकते हैं.