मथुरा: जन्मभूमि के पास बुल्डोजर से धड़ाधड़ ढहाए जा रहे थे मकान, अब सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Mathura News: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास बने कथित अवैध निर्माण को ढहाने के रेलवे के अभियान पर 10…
ADVERTISEMENT

Mathura News: सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास बने कथित अवैध निर्माण को ढहाने के रेलवे के अभियान पर 10 दिन के लिए रोक लगा दी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में रेलवे को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है. साथ ही केंद्र सरकार और रेलवे को नोटिस भी जारी किया है. अब इस मामले में 7 दिन के बाद अगली सुनवाई होगी. आपको बता दें कि यहां रेलवे द्वारा चालाए जा रहे अभियान में अब तक करीब 70 मकानों को बुल्डोजर से गिरा दिया गया है.