लेटेस्ट न्यूज़

Mainpuri News: बारिश से बढ़ा खतरा, ईसन नदी पुल पर धंसी सड़क बनी खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की उठाई मांग

Mainpuri isan river bridge News: लगातार बारिश ने मैनपुरी के भोगांव-एलाऊ मार्ग पर ईसन नदी पुल के पास सड़क को खतरनाक बना दिया है. दोनों ओर मिट्टी धंसने से हादसों का जोखिम बढ़ गया है. ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत, बैरिकेडिंग और सुरक्षा इंतजाम की मांग उठाई है, जबकि पीडब्ल्यूडी ने जल्द निरीक्षण का आश्वासन दिया है.

ADVERTISEMENT

बारिश से बढ़ा खतरा, ईसन नदी पुल पर धंसी सड़क बनी खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की उठाई मांग
बारिश से बढ़ा खतरा, ईसन नदी पुल पर धंसी सड़क बनी खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत की उठाई मांग
social share
Google CTA

Mainpuri isan river bridge News: विकासखंड जागीर क्षेत्र में भोगांव-एलाऊ मार्ग पर मेरापुर गुजराती गांव के पास स्थित ईसन नदी पुल के दोनों ओर सड़क किनारे कई स्थानों पर मिट्टी धंस जाने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है. पुल के समीप मोड़ पर सड़क का किनारा कई जगह बैठ जाने से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.