लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में देर रात ड्यूटी से लौट रही थी महिला सिपाही, दो शोहदे करने लगे अश्लील इशारे फिर ये हुआ

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के बाजार खाला थाना थाने में तैनात महिला सिपाही रविवार रात सिविल ड्रेस में स्कूटी से राजाजीपुरम स्थित अपने घर जा रही थी.

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां दो युवक, एक महिला सिपाही से अभद्रता करने लगे. बता दें कि लखनऊ के राजाजीपुरम में रविवार रात स्कूटी सवार महिला सिपाही से अभद्रता करने वाले दो लोगों को सोमवार शांति भग में गिरफ्तार कर जेल भेज. दोनों युवक महिला सिपाही के ड्यूटी से घर लौटते वक्त पीछा करते हुए अश्लील इशारे कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर धमकाते हुए भागने लगे. महिला सिपाही द्वारा शोर करने पर राहगीरों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

महिला सिपाही का पीछा करना पड़ा भारी

जानकारी के मुताबिक लखनऊ के बाजार खाला थाना थाने में तैनात महिला सिपाही रविवार रात सिविल ड्रेस में स्कूटी से राजाजीपुरम स्थित अपने घर जा रही थी. इस दौरान एमआईएस चौराहे के पास बाइक सवार तो युवक ने महिला पर अशोभनीय टिप्पणी की इसके बाद ओवरटेक करके अश्लील इशारे करने लगे. महिला सिपाही ने हालांकि अपने आप को सिपाही बताया लेकिन इसके बावजूद भी अभद्रता करने लगे और धमकी देते हुए भागने लगे इस दौरान महिला सिपाही ने शोर मचाकर पीछा शुरू कर दिया. इस दौरान राहगीरों ने दोनों को दौड़कर पकड़ लिया और पिटाई कर दी इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया. 

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए जॉइंट कमिश्नर उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि, 'दोनों पकड़े गए युवक प्राइवेट वाहन चलाते हैं और काकोरी के रहने वाले हैं. जिसमें एक का नाम हसीब है और दूसरे का नाम मुबारक है. जिसको पकड़कर छेड़खानी की धाराओं में चालान कर दिया गया है.'