लेटेस्ट न्यूज़

अब महीनों नहीं लगेंगे घर का नक्शा पास कराने में, LDA ने बदली ये प्रक्रिया

Lucknow News: लखनऊ विकास प्राधिकरण ने मकान का नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है. अब नगर निगम से एनओसी लेना अनिवार्य नहीं होगा, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
google news

Lucknow News: लखनऊ वासियों के लिए एक राहत की खबर सामने आई है. अब मकान बनवाने के लिए नक्शा पास कराने की प्रक्रिया को और भी सरल कर दिया गया है. पहले नक्शा पास कराने के लिए नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना जरूरी था, लेकिन अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने इस नियम को खत्म कर दिया है. नगर निगम की फाइलों में अक्सर महीनों तक नक्शे लटके रह जाते थे पर अब इस समस्या का भी समाधान हो चुका है .