School Holiday: लखनऊ में 22 मई से स्कूलों में रहेंगी छुट्टियां, भीषण गर्मी और लू के बीच DM ने जारी किए नए आदेश
Summer Vacation UP School: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है.
ADVERTISEMENT

School Holiday (Photo: AI)
Summer Vacation UP School: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों को बड़ी राहत दी है. बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने जनपद के सभी स्कूलों में 22 मई 2026 से ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू करने के निर्देश जारी किए हैं. जिलाधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, लखनऊ इस समय भीषण लू और तेज गर्मी की चपेट में है. लगातार बढ़ते तापमान का असर आम जनजीवन के साथ-साथ बच्चों की सेहत पर भी पड़ रहा है. इसी को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.