लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच जमकर हुआ पथराव, फिलहाल हालात काबू में

देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. यूपी समेत पूरे भारत में आजादी के 75 साल होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

देश आज 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. यूपी समेत पूरे भारत में आजादी के 75 साल होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को लखनऊ में निकाली गई एक तिरंगा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच पथराव की घटना सामने आई है. पथराव में एक लड़का घायल हो गया है. फिलहाल घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पा लिया है. लखनऊ जिले के आशियाना थाने के बंगला बाजार इलाके की यह घटना है.