लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: नाले में गिरी कार, उसमें सवार 5 में से 4 दोस्तों की हुई मौत, CM योगी ने जताया दुख

lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार नाले में गिर गई, जिसमें कुल 5 लोग सवार थे.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक कार नाले में गिर गई, जिसमें कुल 5 लोग सवार थे. कार नाले में गिरने की वजह से क्षतिग्रस्त हो गई और इस दौरान कार में बैठे 5 लोगों में से 4 लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग बीकेटी की तरफ जा रहे थे और तभी रास्ते में पड़ने वाले लहरपुर में कार बेकाबू हो गई और नाले में जा गिरी. नाले में गिरने के बाद कार सवार लोगों ने अपने आपको बचाने की कोशिश भी की, लेकिन कार का दरवाजा नहीं खुला और कार नाले में धंसते चली गई. फिर पानी में डूबने और दम घुटने की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं पांचवा व्यक्ति जिसका नाम सत्यम पांडे बताया जा रहा है उसकी जान हादसे में बच गई. उसका इलाज लखनऊ केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है. वहीं, इस घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है.