लखनऊ में बुल्डोजर से मस्जिद गिराने का वीडियो वायरल, मंदिर भी टूटा, अब इस जमीन पर क्या होगा?
Lucknow Akbarnagar News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अकबरनगर की करीब 1200 मकानों को आठ दिन चली कार्रवाई में ढहा दिया गया है. जहां पहले तीन-चार मंजिला मकान थे, अब वहां खाली सपाट मैदान नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT

Akbarnagar Kukrail
Lucknow Akbarnagar News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अकबरनगर की करीब 1200 मकानों को आठ दिन चली कार्रवाई में ढहा दिया गया है. जहां पहले तीन-चार मंजिला मकान थे, अब वहां खाली सपाट मैदान नजर आ रहा है. बता दें कि कुकरैल नदी के किनारे अवैध रूप से बसे अकबरनगर में बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है. अकबर नगर (Akbarnagar) में देर रात अवैध तरीके से बनी मस्जिद, मदरसे और मंदिर पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई. इसमें दो मस्जिद और एक मदरसा शामिल था. इससे पहले मंदिर पर भी कार्रवाई की जा चुकी है. प्रशासन ने देर रात मस्जिद और मदरसे को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया.