लेटेस्ट न्यूज़

मुक्के मारे, दांत हिल गए... लखनऊ में IRS अफसरों गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा की लड़ाई में कमरे के भीतर क्या-क्या हुआ?

IRS Gaurav Garg & Yogendra Mishra Controversy: लखनऊ में 29 मई को IRS अफसर गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई. जानें इस मामले में गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा ने क्या-क्या कहा?

ADVERTISEMENT

Lucknow IRS Officers Controversy
Lucknow IRS Officers Controversy
social share
google news

IRS Gaurav Garg & Yogendra Mishra Controversy: 29 मई 2025 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ऐसी खबर सामने आई जिसने सभी को हैरान कर दिया. दरअसल, यहां दो IRS अफसर गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बात मारपीट तक पहुंच गई. मारपीट में गौरव गर्ग घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के भर्ती कराया गया. अब गौरव गर्ग की ओर से जो शिकायत दर्ज कराई गई है, उसकी जानकारी सामने आई है. शिकायत में बताया गया है कि गुरुवार को कमरे में क्या-क्या हुआ था. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. खबर में आगे विस्तार से पूरा मामला जानिए.