लखनऊ में 55 साल की बेबी ने 17 साल के जीशान से की थी जबरदस्ती शादी! दोनों के रिश्ते को लेकर अब ये पता चला
लखनऊ के सआदतगंज में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 55 साल की महिला पर आरोप है कि उसने सात साल पहले 17 साल के नाबालिग से जबरन शादी की थी. अब इस मामले में ये नया अपडेट मिला है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में बेबी और ईशान
Lucknow News: लखनऊ से चौंका देने वाली एक खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि राजधानी के सआदतगंज थाना क्षेत्र में 55 साल की महिला ने सात साल पहले 17 साल के किशोर से जबरन शादी की थी. आरोप है कि अब रिश्ता टूटने के बाद उसी महिला ने अपने बेटे और दामाद से युवक पर हमला करवा दिया.