लेटेस्ट न्यूज़

रिसॉर्ट, शराब और आईफोन…लखनऊ के युवा डॉक्टर प्रदीप तिवारी की स्विमिंग पूल में मिली लाश, हुआ क्या?

UP News: लखनऊ के युवा डॉक्टर प्रदीप तिवारी का शव रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में मिला है. वह अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए वहां गए हुए थे.

ADVERTISEMENT

Lucknow
Lucknow
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अपने परिवार और दोस्तों के साथ रिसॉर्ट में गए एक डॉक्टर की वहां स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हुई है. बताया जा रहा है कि सभी ने शराब पी और फिर खाना खाकर सभी स्विमिंग पूल में उतर गए. उसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में आ गए. मगर मृतक नहीं आया. ऐसे में उसकी पत्नी को अपने पति की चिंता हुई. जब वापस स्विमिंग पूल में देखा गया तो मृतक की लाश पानी में दिखी. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई.