लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में बारिश के बहाव में फिसलकर नाले में गिरी 6 साल की नसरा , हादसे के लिए कौन जिम्मेदार?

लखनऊ में बारिश के दौरान 6 साल की नसरा नाले में गिर गई. नगर निगम और प्रशासन की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है. यहां 6 साल की मासूम बच्ची नसरा बारिश के बहाव में फिसलकर नाले में गिर गई. यह घटना उस समय हुई जब लखनऊ में भारी बारिश हो रही थी, जिससे कई इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई थी. मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब नसरा अपनी गली में खेल रही थी. स्थानीय लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो गई थी.