लेटेस्ट न्यूज़

29 तस्करों ने निगला 3 करोड़ का सोना, फिर एयरपोर्ट सुरक्षा को नाटक कर दिया चकमा, CCTV फोटो देखें

पिछले दिनों लखनऊ एरयपोर्ट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. यहां कई तस्कर लखनऊ एयरपोर्ट की सुरक्षा को चकमा देकर निकल गए थे. अब इस पूरे मामला का सीसीटीवी फोटो सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Lucknow
Lucknow
social share
Google CTA

Lucknow: बीते दिनों लखनऊ एयरपोर्ट से एक विमान शाहजहा से आया. विमान से मोहम्मद काशिफ अपने साथियों के साथ उतरा. एयरपोर्ट पर उतरते ही काशिफ बेहोश हो गया. मौके पर डॉक्टर पहुंचे. डॉक्टरों ने जांच की तो सामने आया कि उसकी शुगर और पल्स सही थे. डॉक्टरों को समझ नहीं आया कि आखिर काशिफ बेहोश क्यों हुआ? तभी उसके साथियों ने वहां हंगामा खड़ा करना शुरू कर दिया. उन्होंने एयरपोर्ट पर शोर मचाना शुरू कर दिया कि अगर काशिफ को हुआ तो वह सभी को देख लेंगे और सभी काशिफ को एयरपोर्ट पर बाहर ले जाने लगे. जैसे ही ये सभी एयरपोर्ट के बाहर आए, काशिफ को जमीन पर छोड़ उसके सभी 29 साथी वहां से भाग निकले. 

दरअसल ये सभी सोना तस्कर थे, जिन्होंने पूरी योजना के तहत सोना तस्करी की सोची और एय़रपोर्ट सुरक्षा को चमका देने की कोशिश की. उनकी योजना तो पक्की थी और वह कामयाब भी हुई, लेकिन वह पुलिस और कस्मट की नजर से नहीं बच सके. इनमें से ज्यादातर तस्करों को पुलिस और कस्टम ने पकड़ लिया है. काशिफ भी पुलिस की हिरासत में हैं. अब इस सभी तस्करों का एयरपोर्ट से भागते हुए सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

सुरक्षाकर्मियों की मानवता का फायदा उठाया

दरअसल शाम करीब 7:15 बजे दम्माम शारजाह से आई उड़ान 6E- 98 लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी. कस्टम और एयरपोर्ट सुरक्षा को सूचना मिली की इस विमान में सोना तस्कर भी हैं. कस्टम और एयरपोर्ट सुरक्षा मामले की जांच करती, तभी विमान में बैठे काशिफ की तबीयत खराब हो गई. दरअसल उनसे सेहत खराब करने का नाटक किया था. इसका फायदा उठाकर सभी तस्कर वहां से भाग निकले.

अब इन सभी तस्करों का वीडियो सामने आया है, जिसमें वह एयरपोर्ट से भागते हुए नजर आ रहे हैं. सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने झुंड में आ रहे तस्करों को रोकने की कोशिश नहीं की. उन्हें लगा की एक शख्स बीमार है और उसे इलाज की बहुत जरूत है. ये सभी लोग चीखते-चिल्लाते हुए एयरपोर्ट से बाहर जाने लगे. इन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि इनके साथी की सेहत काफी खराब है. 

सोना निकल लिए थे सभी तस्कर

जांच में सामने आया है कि इन सभी तस्करों ने सोना निगल लिया था. इनका लक्ष्य था कि शाम में रोजा तोड़ने के बाद वह खाएंगे और मल के माध्यम से सोना वापस हासिल कर लेंगे. मगर उससे पहले ही कस्मट और एयरपोर्ट सुरक्षा की टीम ने इन्हें पकड़ लिया था.

3 करोड़ 12 लाख का सोना हुआ बरामद

बता दें कि इन तस्करों से कस्टम और एयरपोर्ट सुरक्षा ने 3 करोड़ 12 लाख 60 हजार का सोना मिला है. तस्करों के पास से 2084000 सिगरेट बरामद हुई हैं. पुलिस ने तस्कर काशिफ समेत 6 अन्य को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने सभी तस्करों के खिलाफ धारा-420, 332, 353 और 120-बी के तहत केस दर्ज किया है.