UPTak Baithak Logo

हादसे में युवक के गले की खाने की नली कटकर लटकी, KGMU के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर किया ठीक

सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय युवक का एक जानवर को बचाने के चक्कर में रोड पर भीषण एक्सीडेंट हो गया था.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

सीतापुर के लहरपुर क्षेत्र के रहने वाले 28 वर्षीय युवक का एक जानवर को बचाने के चक्कर में रोड पर भीषण एक्सीडेंट हो गया था. जिसके चलते तत्काल उसे परिजनों की मदद से लखनऊ के ट्रामा सेंटर इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां पर उसका प्रारंभिक उपचार किया गया. मगर स्थिति गंभीर होने के चलते तत्काल थोरेसिक डिपार्टमेंट के डॉक्टरों से संपर्क किया गया, क्योंकि एक्सीडेंट में युवक के गले में काफी क्षति हो चुकी थी और रक्तस्राव भी काफी हो रहा था. इसके बाद युवक को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के थोरेसिक सर्जरी विभाग में भर्ती किया गया.