लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में दोस्त के घर पार्टी करने गई 23 साल की निष्ठा त्रिपाठी, क्या हुआ ऐसा कि गोली चली और मर गई?

Lucknow Breaking News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आपको बता दें कि BBD कॉलेज की 23 वर्षीय निष्ठा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow Breaking News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आपको बता दें कि BBD कॉलेज की 23 वर्षीय निष्ठा त्रिपाठी नामक छात्रा की गोली लगने से मौत हो गई है. सामने आई जानकारी के अनुसार, BBD कॉलेज में बी.कॉम ऑनर्स की निष्ठा त्रिपाठी छात्रा थी. शुरूआती जानकारी के अनुसार, BBD कॉलेज मे आयोजित गणेश चतुर्थी के कार्यक्रम के बाद निष्ठा दयाल रेसीडेंसी में अपने एक दोस्त के घर गई थी. यहां देर रात शराब पार्टी हुई थी और इसी दौरान गोली चली जिससे छात्रा घायल हो गई. इसके बाद आनन-फानन में छात्रा को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.