UPTak Baithak Logo

कानपुर की BJP नेत्री सुनीता के साथ अस्पताल में क्या हुआ जिससे हुई मौत? एक्ट्रेस बेटी तृप्ति की बात हिला देगी

Kanpur News: सुनीता शुक्ला कानपुर में भाजपा की बड़ी महिला नेता थी. उनकी एक्ट्रेस बेटी तृप्ति और रिचा उन्हें लेकर अस्पताल गए थे. मगर वहां सुनीता शुक्ला की मौत हो गई. इस मौत के पीछे की सन्न कर देने वाली कहानी अब उनकी बेटी तृप्ति ने बताई है.

ADVERTISEMENT

Kanpur News, Kanpur, Kanpur Viral News, Kanpur Viral Video, Kanpur BJP, Kanpur Viral, UP News, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर पुलिस, कानपुर वायरल न्यूज, यूपी न्यूज
Kanpur News
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भाजपा महिला नेता की मौत पर जबरदस्त हंगामा हुआ है. आरोप है कि पैर में दर्द का इलाज करवाने के लिए भाजपा महिला नेता नर्सिंग होम गईं थी. यहां उनको एक इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई. पीड़ित परिवार का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन ने मृतक महिला नेता की बेटियों के साथ भी मारपीट की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है.