लेटेस्ट न्यूज़

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के नाम पर लोगों को डराकर कर रहे थे बड़ा खेल, खेतों में चल रहा था पूरा नेटवर्क, पुलिस भी रह गई हैरान

Kanpur cyber fraud case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जहां शातिर ठग खेतों में बैठकर देशभर के लोगों को फोन के जरिए निशाना बना रहे थे.

ADVERTISEMENT

Cyber Fraud Network Exposed, Teen Cyber Gang Busted, Dark Side of Technology, Young Minds Wrong Path, Cyber Scam Operation, Fraud Network Uncovered, Behind The Scam Calls, Hidden Cyber Racket
Cyber Fraud Network Exposed (Photo: AI Generated)
social share
google news

Kanpur cyber fraud case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जहां शातिर ठग खेतों में बैठकर देशभर के लोगों को फोन के जरिए निशाना बना रहे थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को डराता था और कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर अवैध वसूली करता था. इस मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सचेंडी थाना पुलिस और साइबर क्राइम सेल की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों पर आरोप है कि वे लोगों को चाइल्ड पोर्नोग्राफी देखने के नाम पर डराते और धमकाते थे. गिरोह के सदस्य खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे और उनके खिलाफ केस दर्ज होने का डर दिखाकर पैसे की मांग करते थे.