इजरायली मशीन से बूढ़ों को जवान बनाने के नाम पर ठगने वाले कानपुर के राजीव-रश्मि दुबे अब लंबा फंस गए
UP News: कानपुर का इजरायल की मशीन द्वारा लोगों को ऑक्सीजन थेरेपी देकर युवा बनाने वाला मामला याद है? कुछ समय पहले आए इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया था. अब इस मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है.
ADVERTISEMENT

Kanpur
UP News: कानपुर का इजरायल की मशीन द्वारा लोगों को ऑक्सीजन थेरेपी देकर युवा बनाने वाला मामला याद है? कुछ समय पहले आए इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया था. कानपुर के रहने वाले राजीव दुबे और उनकी पत्नी रश्मि दुबे ने जिस तरह से लोगों को ठगा, उसने पुलिस को भी चौंका दिया. अब इसी मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बता दें कि 50 से 60 साल की उम्र के लोगों को युवा बनाने के नाम पर ठगने वाले पति-पत्नी राजीव दुबे और रश्मि दुबे अब फंस गए हैं. पुलिस ने जांच के बाद दोनों को ठगी का दोषी माना है.