कानपुर में आवारा कुत्तों ने 21 साल की वैष्णवी के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला, गाल दो हिस्सों में फट गए... 17 टांके लगे
Kanpur Stray Dogs Attack News: कानपुर में आवारा कुत्तों के हमले से एक बीबीए छात्रा बुरी तरह घायल हो गई, जिससे उसके चेहरे पर 17 टांके लगे. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

Kanpur Stray Dogs Attack News
Kanpur News: कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. यहां कॉलेज से घर लौट रही एक बीबीए छात्रा पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. कुत्तों ने न केवल उसे सड़क पर गिराया, बल्कि उसके चेहरे को बुरी तरह से नोच डाला, जिससे उसके गाल दो हिस्सों में फट गए और नाक पर भी गहरा जख्म हो गया. इस हमले के बाद छात्रा को 17 टांके लगे हैं. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. परिजनों ने प्रशासन से इन आवारा कुत्तों को सड़कों से हटाकर शेल्टर होम में रखने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी और के साथ ऐसी घटना न हो.