लेटेस्ट न्यूज़

IIT कानपुर की महिला प्रोफेसर ने की आत्महत्या, पंखे से लटका मिला शव

Kanpur News : कानपुर आईआईटी की एक रिसर्च स्टाफ मेंबर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान डॉ. पल्लवी चिल्का के रूप…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Kanpur News : कानपुर आईआईटी की एक रिसर्च स्टाफ मेंबर ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान डॉ. पल्लवी चिल्का के रूप में हुई है. वह इसी साल एक अगस्त को रिसर्चर के रूप में संस्थान के बायो साइंस और बायो इंजीनियरिंग विभाग से जुड़ी थीं. संस्थान में एक रिसर्च स्टाफ के मेंबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया.

IIT कानपुर की महिला प्रोफेसर ने की आत्महत्या

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. डीसीपी वेस्ट ने बताया कि जब पुलिस हॉस्टल पहुंची, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. पुलिसकर्मी जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे, तो देखा कि महिला का शव पंखे से लटका हुआ था. कल्याणपुर के थानेदार धनंजय पांडे ने बताया कि बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पल्लवी के पिता मधुसूदन एलआईसी से रिटायर हैं. वह ओडिशा के रहने वाले हैं.

पंखे से लटका मिला शव

फिलहाल मृतका के परिजन अभी तक कानपुर नहीं पहुंचे हैं. परिजनों से बात कर प्रतिक्रिया ली जाएगी. परिवार वालों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है. पल्लवी के भाई ने कहा कि उसे कोई टेंशन नहीं थी. आईआईटी कानपुर द्वारा जारी बयान के अनुसार, डॉ. पल्लवी चिल्का संस्थान के जैविक विज्ञान और बायोइंजीनियरिंग विभाग में अपने पोस्ट डॉक्टरल शोध को आगे बढ़ाने का काम कर रही थीं. वह 19 दिसंबर को अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई थीं. पुलिस की एक फॉरेंसिक टीम ने मौत के कारण की जांच करने के लिए मौके पर पहुंची है. संस्थान मौत का संभावित कारण निर्धारित करने के लिए पुलिस जांच का इंतजार कर रहा है.