लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर के हरीओम पांडे ने अरीबा और कीर्ति के साथ मिलकर 1 लाख लोगों संग किया ये बड़ा कांड, ये है पूरा केस

कानपुर शहर में साइबर अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने नौकरी के सपने देखने वालों की उम्मीदों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है

ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News
social share
google news

कानपुर शहर में साइबर अपराध का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने नौकरी के सपने देखने वालों की उम्मीदों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. सोमवार को पुलिस ने एक हाईटेक साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया, जो विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर देशभर के एक लाख से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका था. इस गिरोह की खास बात यह थी कि इसमें शामिल कई लड़कियां पहले खुद नौकरी की तलाश में इस गैंग की साइट पर आवेदन करती थीं, लेकिन बाद में उसी गिरोह का हिस्सा बनकर दूसरों को ठगने का काम शुरू कर देती थीं. इस सनसनीखेज खुलासे ने न सिर्फ पुलिस को चौंकाया, बल्कि आम लोगों में भी सनसनी फैला दी.