UPTak Baithak Logo

कानपुर में बहू ने रची थी करोड़पति ससुर की हत्या की साजिश! मौत पर खूब फूट-फूटकर रोई थी, अब सामने आई ये खौफनाक कहानी

कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि ससुर की मौत पर फूट-फूटकर रोने वाली बहू शालू ही इस हत्या की मास्टरमाइंड है.

ADVERTISEMENT

social share
Google CTA
1

1/7

कानपुर के एक जाने-माने करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की उनके ही फ्लैट में चाकू से गोदकर हत्या की गई थी. उनका शव खून से लथपथ हालत में फ्लैट के अंदर मिला था. इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी.
 

2

2/7

ससुर की हत्या के बाद बहू शालू फूट-फूटकर रो रही थी. अब पुलिस जांच में एक बेहद चौंकाने वाला सच सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, घड़ियाली आंसू बहाने वाली बहू शालू ही इस पूरे हत्याकांड की असली मास्टरमाइंड है. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
 

3

3/7

जांच में खुलासा हुआ कि शालू ने हत्या के लिए अपने पुराने नौकर विशाल को 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी. डील के तहत 2 लाख रुपये मर्डर के बाद और बाकी 4 लाख रुपये 15 दिन के अंदर दिए जाने थे. विशाल ने अपने एक अपराधी दोस्त राजकिशोर को भी इस काम में शामिल किया था.
 

4

4/7

आखिर बहू ने ससुर को क्यों मरवाया? पुलिस जांच के अनुसार, विनीत मिनोचा अपने बेटे को ज्यादा पैसे नहीं देते थे और बहू शालू के खर्चे और पर्सनल लाइफ पर भी रोक-टोक करते थे. इसी बात से नाराज होकर शालू ने कथित तौर पर इस भयानक साजिश को अंजाम दिया है.
 

5

5/7

नौकर विशाल पहले इस घर में काम कर चुका था, इसलिए उसे अंदर के सारे रास्ते पता थे. घटना वाली रात जब बेटा और बहू पार्टी में गए थे. तब विशाल और उसका साथी डुप्लीकेट चाबी से फ्लैट में घुसे. दोनों अपराधी करीब 72 मिनट तक फ्लैट में छिपे रहे और विनीत के आने का इंतजार करते रहे.
 

6

6/7

आरोपियो ने पहले सोते समय विनीत का मुंह तकिए से दबाकर मारने का प्लान बनाया था. जो किसी नेचुरल डेथ या हार्ट अटैक की तरह लगता. लेकिन उस रात विनीत गलती से बच्चों के कमरे की तरफ चले गए, जहां हत्यारे छिपे थे. इस दौरान विनीत और हत्यारों का आमना-सामना हो गया, जिससे आरोपियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया.
 

7

7/7

वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गार्ड के बयानों के आधार पर दोनों हत्यारों की पहचान की गई. जवाहरपुरम के पास पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पैर में गोली लगने के बाद विशाल और राजकिशोर को गिरफ्तार किया गया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बहू शालू, पूर्व नौकर विशाल और राजकिशोर को हिरासत में ले लिया है. अब कोर्ट में इनकी सजा तय होगी.