लेटेस्ट न्यूज़

झांसी में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष SK बाबा की पत्नी नीलू की बॉडी इस हाल में मिली, गेट तोड़ने पर दिखा ये नजारा

झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र में निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष शिवकुमार निषाद की पत्नी नीलू रैकवार (37) ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पति से 2 साल से अलग रह रहीं नीलू का दीवाली पर ससुराल में झगड़ा हुआ था.

ADVERTISEMENT

तस्वीर में नीलू
तस्वीर में नीलू
social share
Google CTA

Jhansi Crime News: झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में बुधवार सुबह सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. यहां बालाजी बिल्डिंग में रहने वाली एक महिला ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महिला की पहचान निषाद पार्टी के झांसी जिलाध्यक्ष शिवकुमार निषाद उर्फ एसके बाबा की की पत्नी नीलू रैकवार के रूप में हुई है. नीलू करीब 37 साल की थीं. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. पुलिस ने कहा है कि परिजनों ने अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.