झांसी पुलिस को देख गर्लफ्रेंड यशस्वी को छोड़ रफूचक्कर हुआ सिपाही रजत, मां बोली- 'कहां गई उसकी सच्ची मोहब्बत?'
Jhansi News: झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की रॉयल सिटी कॉलोनी में पुलिस ने सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करीब 1.5 करोड़ का सोना, 11 लाख की चांदी और 19 लाख नकद बरामद किया है. इस मामले में दो महिलाओं की गिरफ्तारी हुई है, जबकि सिपाही रजत फरार है.
ADVERTISEMENT

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में पुलिस ने सीपरी बाजार थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी रॉयल सिटी में छापेमारी कर एक बड़े सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना, 11 लाख रुपये की चांदी और 19 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. इस मामले में पुलिस ने यशस्वी और निशा खान नामक दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जिनमें से यशस्वी को यूपी पुलिस के सिपाही रजत की माशूका बताया जा रहा है. जहां मुख्य आरोपी सिपाही रजत फिलहाल फरार है, वहीं पकड़ी गई युवती यशस्वी की मां ने अपनी बेटी की बरबादी लिए सिपाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.