UPTak Baithak Logo

गोरखपुर में लड़की को था भूत का साया? परेशान परिजन जब डॉक्टरों के पास पहुंचे तो अलग कहानी मिली

गोरखपुर के बेलघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक परिवार का है. परिवार में पिछले कुछ दिनों से कभी अनहोनी तो कभी अजीब आवाजें आती थीं. वहीं ऐसा दावा है कि इस दौरान परिवार की एक युवती के ऊपर भूत भी सवार हो जाता था.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक परिवार में पिछले कुछ दिनों से अजीबो-गरीब घटनाएं हो रहीं थी. कभी खिड़कियों के शीशे टूट जाते थे तो कभी बर्तन टूटे होते थे. हर रात होने वालीं ये अजीब हरकतें कोई और नहीं बल्कि परिवार की युवती ही कर रही थी, जिसका पिछले 8 महीनों से झाड़ फूंक से इलाज चल रहा था. हालांकि जब झाड़ फूंक के बाद भी कोई खास असर नहीं पड़ा तो परिवार के लोग उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचा. यहां पहुंचकर कुछ और ही मामला सामने आया, जिसके बाद परिवार वालों ने राहत की सांस ली है. खबर में आगे जानिए क्या है पूरा मामला?