लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत! मचा हड़कंप और पूरे प्रदेश में लिया गया ये फैसला

गोरखपुर में बर्ड फ्लू से बाघिन की मौत के बाद पूरे यूपी में अलर्ट जारी कर सख्त कदम उठाए गए हैं.जानिए क्या फैसला लिया गया है.

ADVERTISEMENT

भारत में फार्मों में H5N1 बर्ड फ्लू के आठ प्रकोप की सूचना मिली है
Bird flu scare in Gorakhpur
social share
google news

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान (चिड़ियाघर) में बाघिन 'शक्ति' की मौत की वजह बर्ड फ्लू पाई गई है. 7 मई को मृत पाई गई इस बाघिन की रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि शक्ति की मौत एवियन इन्फ्लुएंजा (H5N1) यानी बर्ड फ्लू से हुई थी. इस खबर से पूरे राज्य में हड़कंप मच गया है और प्रशासन हाई अलर्ट पर आ गया है.