लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर में 10 बच्चों की मां कुंवारे आशिक संग भागी, पकड़ी गई तो करवाई गई प्रेमी से शादी

प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती. प्यार कब-किससे और किस उम्र में हो जाए ये कोई नहीं जानता. कभी-कभी प्रेमी, मोहब्बत में इनता डूब…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती. प्यार कब-किससे और किस उम्र में हो जाए ये कोई नहीं जानता. कभी-कभी प्रेमी, मोहब्बत में इनता डूब जाते हैं कि उन्हें प्रेम के आगे कुछ याद ही नहीं रहता. कुछ ऐसा ही मामला गोरखपुर से सामने आया है. गोरखपुर की जिस घटना के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे सुन आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल यहां 10 बच्चों की मां को प्यार हो गया. महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी है. प्यार इतना परवान चढ़ा कि महिला अपने 10 बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग खड़ी हुई. मगर उसे गांव वालों ने रोक लिया. फिर महिला और उसके प्रेमी की आम सहमति के साथ ग्रामीणों ने शादी करवा दी.