लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: 405 फेरे, 28 निकाह, गोण्डा में 433 घरों में गूंजी शहनाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी खुशियों की सौगात

Gonda Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में 433 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे. हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के जोड़ों का विवाह व निकाह विधि-विधान से संपन्न कराया गया. योजना के तहत नवदंपतियों को आर्थिक सहायता और गृहस्थी का आवश्यक सामान भी प्रदान किया गया.

ADVERTISEMENT

405 फेरे, 28 निकाह, गोण्डा में 433 घरों में गूंजी शहनाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी खुशियों की सौगात
405 फेरे, 28 निकाह, गोण्डा में 433 घरों में गूंजी शहनाई, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना बनी खुशियों की सौगात
social share
Google CTA

Gonda News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मंगलवार को शहर स्थित रॉयल पैराडाइज मैरिज हॉल में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विकास खंडों तथा नगर निकायों से कुल 526 जोड़े पंजीकृत थे, जिनमें से 433 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया. इनमें 405 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज से जबकि 28 मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपरा के अनुसार कराया गया. कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में किया गया, जिसमें जिले की तीन तहसीलों और 13 विकास खंडों के लाभार्थियों ने भाग लिया.