लेटेस्ट न्यूज़

फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज क्या कोई गेम प्लान कर रही थी सीमा हैदर? पाकिस्तानी युवती पर नया खुलासा

Seema Haider News: अवैध तरीके से मई में भारत आई और यहां अपने पति के साथ रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से उत्तर प्रदेश…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Seema Haider News: अवैध तरीके से मई में भारत आई और यहां अपने पति के साथ रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर से उत्तर प्रदेश पुलिस का आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) लगतार पूछताछ कर रहा है. इस बीच सीमा हैदर से जुड़ी एक अहम जानकारी निकलकर सामने आई है. सीमा हैदर से पूछताछ के बाद एटीएस को पता चला है कि उसने सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाया था. वहीं, एटीएस ने सीमा के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला है.

सीमा ने भेजी थी सेना के जवानों को फ्रेंड रिक्वेस्ट?

ऐसी जानकारी निकलकर सामने आई है कि सीमा हैदर ने भारतीय सेना के कुछ जवानों को भी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी. सीमा द्वारा फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के पीछे की मंशा क्या थी, इस बात की जानकारी एटीएस जुटाने में जुट गई है. वहीं, सीमा का दावा है कि हो सकता है कि उसके नाम पर किसी ने फेक प्रोफाइल बनाई हो. एटीएस ने नोएडा पुलिस द्वारा की गई जांच रिपोर्ट की केस फाइल को भी पढ़ा है. फिलहाल एटीएस हर एक एंगल से जांच में जुटी है.

पबजी गेम खेलकर सचिन से मिली थी सीमा

गौरतलब है कि समा अपने चार बच्चों के साथ सचिन के साथ रहने के लिए मई में नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुई थी. इस साल की शुरुआत में नेपाल में शादी करने का दावा करने वाला यह जोड़ा पहली बार 2019 में ऑनलाइन गेम पबजी के जरिये संपर्क में आया था. वहीं, सीमा के अनुसार धर्म परिवर्तन करके वह अब हिंदू बन गई है और वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती है.