लेटेस्ट न्यूज़

कौन थे नोएडा प्राधिकरण के DGM आशीष भाटी जिनकी डेंगू की बीमारी से हो गई मौत?

नोएडा अथॉरिटी के डीजीएम आशीष भाटी का डेंगू के कारण निधन हो गया है. वह पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी के बेटे थे. दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के बाद उनका निधन हुआ.

ADVERTISEMENT

आशीष भाटी (प्रोफ़ेसर राकेश उपाध्याय की फेसबुक वॉल से)
आशीष भाटी (प्रोफ़ेसर राकेश उपाध्याय की फेसबुक वॉल से)
social share
Google CTA

Noida News: नोएडा अथॉरिटी में DGM पद पर तैनात आशीष भाटी की डेंगू के कारण मौत हो गई है. आशीष भाटी पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी के बेटे थे. नोएडा निवासी आशीष भाटी का दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था. अंतिम समय में उनके शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था. मगर अफसोसजनक मंगलवार रात इलाज के दौरान आशीष भाटी का निधन हो गया.