लेटेस्ट न्यूज़

जब जल रही थी बहू तब घर में नहीं मौजूद थे सास-ससुर? ग्रेटर नोएडा निक्की मर्डर में ये क्या पता चला

निक्की मर्डर केस में कासना थाने की पुलिस ने पति विपिन, सास दया, ससुर सतवीर और जेठ रोहित को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों के मुताबिक, निक्की के ससुर ने गिरफ्तार होने के बाद कहा है कि वह वारदात के वक्त वहां मौजूद नहीं था.

ADVERTISEMENT

greater noida nikki murder
greater noida nikki murder
social share
Google CTA

ग्रेटर नोएडा के निक्की मर्डर केस में आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. बता दें कि इस मामले में निक्की के पति समेत उसके सास-सुसुर और जेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पति विपिन ने गिरफ्तार होने के बाद कहा कि उसे इसका कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया है. वहीं इस बीच आरोपी सास और ससुर का रिएक्शन भी सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, निक्की की सास और ससुर ने गिरफ्तार होने के बाद कहा है कि वह वारदात के वक्त वहां मौजूद नहीं थे.