नोएडा: क्रिकेट मैच में रन लेते समय इंजीनियर को आया हार्ट अटैक, पिच पर ही हुई दर्दनाक मौत
नोएडा में क्रिकेट मैच खेल रहे एक युवक की रन लेते समय अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
ADVERTISEMENT

Noida News: देश में हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जिसने हर किसी को चिंतित कर रखा है. आए दिन हार्ट अटैक के कारण लोगों की मौत की खबरे आती रहती हैं. इसी कड़ी में एक मामला नोएडा से सामने आया है. आपको बता दें कि यहां क्रिकेट मैच खेल रहे एक युवक की रन लेते समय अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.