लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में 24 घंटे में कोरोना के 45 नए केस और एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 100 के पार! जानिए यूपी का हाल

नोएडा में 24 घंटे में 45 नए कोविड मरीज मिले हैं. जिले में एक्टिव केस की संख्या 102 हुई. यूपी में कुल 201 एक्टिव केस, देशभर में 276 नए केस और 7 मौतें दर्ज.

ADVERTISEMENT

Covid positive Cases in Noida
Covid positive Cases in Noida
social share
google news

उत्तर प्रदेश के नोएडा जिले में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है. बीते 24 घंटे में जिले में 45 नए कोविड-19 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिससे एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 102 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखने का फैसला किया है और लगातार निगरानी की जा रही है.