लेटेस्ट न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम से निपटने को एक्शन प्लान तैयार

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट के चार मूर्ति चौक पर ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर एसीईओ अमनदीप डुली के नेतृत्व में प्राधिकरण, नेफोवा और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जायजा लिया. ट्रैफिक जाम से निपटने का फौरी प्लान तैयार कर सीईओ को सौंप दिया गया है. सीईओ ने इस पर तत्काल अमल करने के निर्देश दिए हैं.