लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा में डेंगू से हुई पहली मौत, डॉक्टर अक्षिता सिंह अस्पताल में हुईं एडमिट पर नहीं बची जान

Dengue In Noida: नोएडा में डेंगू ने अपना डरावना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. जिले में डेंगू की वजह से एक महिला डॉक्टर की…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Dengue In Noida: नोएडा में डेंगू ने अपना डरावना रूप दिखाना शुरू कर दिया है. जिले में डेंगू की वजह से एक महिला डॉक्टर की मौत हो गई है. महिला का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था. नोएडा में डेंगू से किसी मौत की यह पहली सरकारी पुष्टि है. जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले सेक्टर 122 में रहने वाली 28 वर्षीय होमियोपैथी की डॉक्टर अक्षिता सिंह को तेज बुखार के चलते परिजनों ने 2 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था. डेंगू की संभावना के चलते रक्त के नमूने की जांच की गई थी, जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई थी.