लेटेस्ट न्यूज़

नोएडा एयरपोर्ट को फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को लेकर मिला बड़ा अपडेट, जानें इसकी सभी खासियत

Greenfield Expressway Update: नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर एयरपोर्ट) की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाला 6-लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे तेजी से बन रहा है. यह एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट को फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जैसे हरियाणा के शहरों से सीधे जोड़ेगा.

ADVERTISEMENT

Greenfield Expressway
Greenfield Expressway Update
social share
google news

Greenfield Expressway Update: उत्तर प्रदेश का प्रतिष्ठित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जेवर एयरपोर्ट) जल्द ही बनकर तैयार होने वाला है. ऐसा कहा जा रहा है कि 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उदघाटन कर सकते हैं. इस मेगा प्रोजेक्ट के साथ-साथ एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को सुगम बनाने के लिए एक बड़ा इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट छह लेन का ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का काम भी युद्धस्तर पर आगे बढ़ रहा है. यह एक्सप्रेसवे एयरपोर्ट को सीधे हरियाणा के फरीदाबाद, पलवल और गुरुग्राम जैसे महत्वपूर्ण शहरों से जोड़ेगा.