नोएडा: अगले चार दिनों तक ये रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
Noida News : अगर आप गौतम बुद्धनगर में रहते है और 12 से 15 अगस्त के बीच जरूरी या ऑफिस के काम से अपने वाहन…
ADVERTISEMENT

Noida News : अगर आप गौतम बुद्धनगर में रहते है और 12 से 15 अगस्त के बीच जरूरी या ऑफिस के काम से अपने वाहन से दिल्ली जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. स्वतंत्रता दिवस के पहले हर साल की तरह इस बार भी ड्रेस रिहर्सल होगी जिसके चलते नोएडा पुलिस ने अगले चार दिनों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. रिहर्सल के दौरान भी सुरक्षा और ट्रैफिक मैनेजमेंट के ठीक वैसे ही इंतजाम किए जाएंगे, जैसे 15 अगस्त को किए जाने वाले हैं.