लेटेस्ट न्यूज़

किराए पर रहने को मजबूर नोएडा अथॉरिटी के नए CEO, ट्रांसफर हो चुके अधिकारी नही छोड़ रहे बंगला

Noida News: अभी तक आपने राजनेताओं के सरकारी बंगलों के मोह के बारे में अक्सर सुना होगा. बड़े से बड़े नेता मंत्री पद, सांसदी या…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Noida News: अभी तक आपने राजनेताओं के सरकारी बंगलों के मोह के बारे में अक्सर सुना होगा. बड़े से बड़े नेता मंत्री पद, सांसदी या विधायकी जाने के बाद अपना सरकारी बंगला आसानी से खाली नहीं करते हैं. मगर अब शायद ये मोह सरकारी अधिकारियों को भी होने लगा है. दरअसल नोएडा विकास प्राधिकरण के नए नवेले सीईओ लोकेश एम किराए के मकान में रहने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि प्राधिकरण का सरकारी बंगला अभी तक खाली नहीं किया गया है. इस कारण नए सीईओ लोकेश एम फिलहाल किराए के मकान में रह रहे हैं.