लेटेस्ट न्यूज़

बांदा: अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में अतीक और उसके भाई अशरफ (Atiq Ahmed Murder Case) की शनिवार रात गोली मार…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस कस्टडी में अतीक और उसके भाई अशरफ (Atiq Ahmed Murder Case) की शनिवार रात गोली मार कर हत्या कर दी गई. मौके पर वारदात को अंजाम देने वाले तीन हत्यारों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. तीनों हत्यारों से क्राइम ब्रांच की टीम लगातार पूछताछ कर रही है. वहीं अतीक और अशरफ पर गोली चलाने वाले शूटर्स में से एक लेवलेश तिवारी का परिवार गायब हो गया है.

गायब हुआ शूटर लवलेश का परिवार

उत्तर प्रदेश के बांदा में रहने वाले लवलेश के घर जब यूपी तक की टीम पहुंची तो वहीं ताला लगा हुआ था. पड़ोसियों से पूछने पर पता चला कि अचानक कहां गया किसी को कुछ पता नहीं है. इस बारे में यूपी तक ने जब बांदा पुलिस से बात की तो उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि अचानक ये परिवार कहां चला गया है. बता दें कि लवलेश का परिवार रविवार तक इस घर में था पर सोमवार से उनका कोई पता नहीं है.

ये पढ़ें – अतीक-अशरफ के हत्यारे लवलेश का है जुर्म की दुनिया से पुराना नाता, देखें ‘क्राइम कुंडली’
लवलेश की मां ने कही थी ये बात

बता दें कि लवलेश की मां ने रविवार को यूपी तक से बात की थी. यूपी तक से बात करते हुए उन्होंने रोत हुए कहा था कि, “मेरे बेटा भगवान का भक्त था… मुझे यकीन नहीं हो रहा कि उसने ये क्या कर दिया. मैंने जब ये खबर देखी तो यकीन ही नहीं हुआ कि वो ऐसा कुछ कर सकता है.” लवलेश की मां ने कैमरे के सामने रोते हुए कहा कि, ‘पता नहीं उसके नसीब में क्या लिखा था.’