लेटेस्ट न्यूज़

Chandauli News: बहादुरपुर में सीवर ओवरफ्लो से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Chandauli Protest News: पहली बारिश में ही बहादुरपुर की सीवर व्यवस्था की पोल खुल गई. सड़क पर बहते गंदे पानी ने लोगों का आवागमन मुश्किल कर दिया है. बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं. ग्रामीणों ने तत्काल सफाई और स्थायी समाधान की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि लापरवाही जारी रही तो आंदोलन होगा.

ADVERTISEMENT

बहादुरपुर में सीवर ओवरफ्लो से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
बहादुरपुर में सीवर ओवरफ्लो से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, राहगीरों की बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
social share
Google CTA

Chandauli Protest News: नियामताबाद ब्लॉक क्षेत्र के बहादुरपुर गांव स्थित बांध रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से सड़क पर गंदा पानी बह रहा है. इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सड़क पर जलभराव और गंदगी के कारण लोगों को मजबूरी में उसी दूषित पानी से होकर आवागमन करना पड़ रहा है.