लेटेस्ट न्यूज़

कब्र से निकाली गई 22 साल के सावेज की बॉडी, चुपचाप दफनाया गया था शव… 2 महीने बाद लाश देख कांप उठा परिवार

Sawez Death Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 22 साल के युवक सावेज की संदिग्ध मौत का मामला फिर चर्चा में आ गया है. युवक की मौत के करीब दो महीने बाद प्रशासन ने जिलाधिकारी के आदेश पर उसकी कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ADVERTISEMENT

Sawez Death Case News
Sawez Death Case News
social share
google news

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में 22 साल के युवक सावेज की संदिग्ध मौत का मामला फिर चर्चा में आ गया है. युवक की मौत के करीब दो महीने बाद प्रशासन ने जिलाधिकारी के आदेश पर उसकी कब्र खुदवाकर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के परिजनों ने युवक की मां और मौसा पर हत्या कर बिना पोस्टमार्टम शव को दफनाने का आरोप लगाया है. बता दें यह मामला हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के अकबरपुर तिगरी गांव का है. यहां का रहने वाला सावेज अपनी मां रूबी और छोटे भाई ओवैस के साथ दिल्ली के कसकपुरा इलाके में रहता था. वह दिल्ली के पहाड़गंज में एक जनरल स्टोर की दुकान चलाता था. परिवार के मुताबिक घर पर उसके मौसा का भी लगातार आना-जाना था.