लेटेस्ट न्यूज़

बरेली की बसों में अब सामान का होगा वजन... 20 KG से ज्यादा वजन पर देना होगा भारी जुर्माना

Bareilly Roadways Luggage Policy: बरेली रोडवेज बसों में अब सामान ले जाना होगा महंगा. 20 किलो से अधिक वजन होने पर देना होगा 1.10 रुपये प्रति किलो अतिरिक्त किराया. बसों में लगेंगी इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीनें.

ADVERTISEMENT

Bareilly Roadways Luggage Policy
Bareilly Roadways Luggage Policy
social share
google news

Bareilly Roadways Luggage Policy: बरेली परिक्षेत्र की रोडवेज बसों में अब यात्रियों को अपने साथ ले जाने वाले सामान का विशेष ध्यान रखना होगा. नए नियमों के मुताबिक, प्रत्येक यात्री को केवल 20 किलोग्राम तक सामान मुफ्त ले जाने की अनुमति होगी. इससे अधिक वजन होने पर 1.10 रुपये प्रति किलोग्राम प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त शुल्क वसूला जाएगा. बता दें कि पहले यह दर 98 पैसे थी जिसे अब बढ़ा दिया गया है.