बरेली में जुमे की नमाज से पहले हाई अलर्ट... 13 सीओ, 700 सब-इंस्पेक्टर और 2500 कॉन्स्टेबल तैनात, ऐसा है यहां माहौल
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया. बता दें कि ये सतर्कता बरेली में पिछले दिनों हुई हिंसा को देखते हुए हो रही है.
ADVERTISEMENT

high alert in Bareilly
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है. शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया. बता दें कि ये सतर्कता बरेली में पिछले दिनों हुई हिंसा को देखते हुए हो रही है. ऐसे में एडीजी जोन रमित शर्मा और कमिश्नर भूपेंद्र चौधरी ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया. सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए शहर को चार सुपर और स्पेशल जोन में बांटा गया है जिसके तहत पीएसी और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है.