लेटेस्ट न्यूज़

बलिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियां तेज, डीएम-एसपी ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक; 15 केंद्रों पर 38 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

बलिया में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. हजारों अभ्यर्थियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा और पारदर्शिता पर खास जोर दिया जा रहा है. जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण हो सके.

ADVERTISEMENT

Ballia Homeguard Exam 2026
Ballia Homeguard Exam 2026
social share
google news

Ballia Homeguard Exam 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया जिले में प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. मंगलवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.