UPTak Baithak Logo

आज अयोध्या जाएंगे सीएम योगी, आंगनबाड़ी वर्कर्स को करेंगे सम्मानित; जानें पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 8 सितंबर को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित आंगनबाड़ी वर्कर्स के प्रदेशव्यापी सम्मेलन में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ उन्हें सम्मानित भी करेंगे.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath (File Photo)
social share
Google CTA

CM Yogi Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 8 सितंबर को अयोध्या दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित आंगनबाड़ी वर्कर्स के प्रदेशव्यापी सम्मेलन में शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ उन्हें सम्मानित भी करेंगे. मुख्यमंत्री के अयोध्या दौरे का पूरा कार्यक्रम तय है. वह करीब दो घंटे 15 मिनट अयोध्या में रहेंगे. इसके साथ ही प्रदेश में बाढ़ की स्थिति के बीच राहत और बचाव अभियान भी लगातार जारी है. अब तक 19,496 प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है.