लेटेस्ट न्यूज़

CISF के 150 सशस्त्र कमांडो के हाथों में होगी अयोध्या एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी

अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के 150 से अधिक सशस्त्र सुरक्षा कमांडो को दी गई है.

ADVERTISEMENT

अयोध्या का श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार, देखिए इसकी भव्यता, जानिए कब उतरेगी पहली फ्लाइट
अयोध्या का श्रीराम इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार, देखिए इसकी भव्यता, जानिए कब उतरेगी पहली फ्लाइट
social share
google news

Ayodhya News: अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) के 150 से अधिक सशस्त्र सुरक्षा कमांडो को दी गई है. आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 22 जनवरी को राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले इस आश्य की मंजूरी दे दी है. ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्याधाम’ केंद्रीय बल के विशेष विमानन सुरक्षा समूह (एएसजी) की सुरक्षा वाला देश का 68वां नागरिक हवाई अड्डा है.